2024 के लिये भाजपा ने लगाई फिल्डिंग, 15 राज्यों के प्रभारी तय, देंखे पूरी लिस्ट

BJP put in field for 2024, in-charge of 15 states fixed, see full list
BJP put in field for 2024, in-charge of 15 states fixed, see full list
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शुक्रवार शाम को 15 राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया। इनमें राज्यों से हटाए गए कुछ मुख्यमंत्रियों और केंद्र से हटाए गए मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ऐसे ऐसे अधिकांश नेताओं को राज्य का प्रभार दिया गया है, जो पार्टी पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब-चंडीगढ़ और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

ओम माथुर को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल करने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माथुर संगठन के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं।


प्रभारियों और सह प्रभारियों लिस्ट की खास बातें

राजस्थान में अरुण सिंह और मध्य प्रदेश में मुरलीधर राव पहले से प्रभारी थे, उन्हें फिर से ये जिम्मेदारी मिली।

बिहार की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को दी गई है। पहले वह हरियाणा के प्रभारी थे।

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है, वह सुनील बंसल के साथ काम करेंगे।

झारखंड की कमान यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके लक्ष्मीकांत वाजपेयी को दी गई है।

नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों के लिए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा को समन्वयक और सह समन्वयक बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटा दिया गया है। अब राजस्थान के ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। ये आदेश जेपी नड्‌डा के निर्दश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है। दिल्ली से जब शुक्रवार की शाम ये फरमान आया, पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं।