बॉयफ्रेंड ने दहेज मांगा, डॉक्टर ने सुसाइड किया: BMW, सोना और जमीन की थी डिमांड

Boyfriend asked for dowry, doctor committed suicide: demanded BMW, gold and land
Boyfriend asked for dowry, doctor committed suicide: demanded BMW, gold and land
इस खबर को शेयर करें

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में दहेज की मांग से परेशान 26 साल की महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। उनकी शादी बॉयफ्रेंड से तय हुई थी। लड़के के परिवार ने दहेज में BMW कार, 15 एकड़ जमीन और सोने की मांग की थी। इतना दहेज देने से मना करने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी।

अब जानिए पूरी कहानी
डॉ. शहाना तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पीजी कर रही थीं। वह अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ रहती थीं। उनके पिता अब्दुल अजीज की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वे खाड़ी देश में काम करते थे।

डॉ. शहाना, डॉ. ईए रूवैस के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शहाना के परिवार का आरोप है कि रूवैस के परिवार ने दहेज में 50 गोल्ड सोवेरिन बॉन्ड्स, 15 एकड़ जमीन और एक BMW कार की मांग की थी।

शहाना का परिवार 50 गोल्ड सोवेरिन बॉन्ड्स, 50 लाख की प्रॉपर्टी और एक कार देने को तैयार हो गया था, लेकिन रूवैस का परिवार इतने पर नहीं माना।मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब डॉ. शहाना के परिवार ने कहा कि वे मांग पूरी नहीं कर सकते, तो रूवैस के परिवार ने शादी रद्द कर दी।

केरल पुलिस ने आरोपी डॉ. ईए रूवैस को करुणागापल्ली स्थित एक रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया है।
नाइट ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो पुलिस को लेकर पहुंचे दोस्त
सोमवार (4 दिसंबर) को डॉ. शहाना की नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। दोस्तों ने उन्हें कई बार कॉल किया। जब शहाना ने कोई जवाब नहीं दिया तो वे उनके घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा, शहाना बेहोश पड़ी थीं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि शहाना की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शहाना ने खुद को एनेस्थीसिया का हाई डोज इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया।

शहाना के भाई जैसिम ने बताया कि शादी टूटने के बाद से ही शहाना डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को शहाना के अपार्टमेंट से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था- ‘हर कोई केवल पैसा चाहता है’।

शहाना के भाई जैसिम, इन्होंने पुलिस और मीडिया को बताया कि शादी टूटने के बाद से ही उनकी बहन बहुत परेशान चल रही थी।
अब जानिए क्या कार्रवाई हुई

डॉ. ईए रूवैस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज एक्ट में केस दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने महिला एवं बाल विकास विभाग से दहेज के आरोप पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एए रशीद ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और चिकित्सा शिक्षा निदेशक को समन किया है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पी सतीदेवी ने डॉ. शहाना के परिवार से मुलाकात की।