₹5.18 लाख की इस 7-सीटर को गुपचुप 13537 लोगों ने खरीदा, 6 एयरबैग से लैस

मारुति सुजुकी इंडिया की अक्टूबर सेल्स की रिपोर्ट आ गई है। कंपनी ने पिछले महीने 2,20,894 यूनिट बेचीं। जो अक्टूबर 2023 में 2,06,434 यूनिट थी। कंपनी की इस सेल में इसकी वैन सेगमेंट की नंबर-1 कार ईको का भी अहम रोल रहा। दरअसल, ईको की 13,537 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 11,653 यूनिट बिकी थीं। ईको को 5-सीटर और 7-सीटर सेगमेंट में खरीद सकते हैं। साथ ही, इसका कमर्शियली ज्यादा इस्तेमाल होता है। नए GST 2.0 के बाद इसकी कीमत में मैक्सिमम 59,700 रुपए तक की टैक्स कटौती हुई है। पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,66,500 रुपए थी, जो अब 48,400 रुपए की कटौती के साथ 5,18,100 रुपए हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra Bolero Neo₹ 8.49 – 10.49 लाख

Mahindra XUV700₹ 14.49 – 25.89 लाख

VinFast VF7₹ 20.89 – 25.49 लाख

Mahindra BE 6₹ 18.9 – 28.54 लाख

Tata Nexon₹ 7.32 – 14.05 लाख

Tata Punch₹ 5.5 – 9.24 लाख

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco ₹ 5.21 – 6.36 लाख

Mahindra Scorpio N ₹ 13.2 – 24.17 लाख

Mahindra Thar ROXX ₹ 12.25 – 22.06 लाख

Maruti Suzuki Victoris ₹ 10.5 – 19.99 लाख

Toyota Fortuner ₹ 36.05 – 52.34 लाख

Tata Curvv ₹ 9.66 – 18.85 लाख

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। ये भी पढ़ें:मारुति से बस एक कदम पीछे रह गई ये कंपनी, हुंडई और महिंद्रा को आसपास भी नहीं टिकी

पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है। इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है।