देशभर के बैंकों में हड़ताल, लगातार 4 दिन तक नहीं होगा कामकाज, क्या है बैंक कर्मचारियों की डिमांड

Bank Strike: देशभर के सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल होने वाली है. बैंक यूनियन ने एक दिवसीय हड़ताल की धमकी दे दी है. बैंक कर्मचारी यूनियन ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो देशभर के बैंकों मेंकामकाज नहीं होगा. बैंकों ने हड़ताल का ऐलान किया है. वैले हड़ताल एक दिन का होगा, लेकिन कामकाज तीन दिन और ठप रहेगा. हड़ताल से पहले लगातार तीन दिनों की बैंकों की छुट्टियों के चलते आम लोगों के लिए चार दिन तक बैंकों में काम करवाना मुश्किल होगा.

बैंक में कब हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैंक हड़ताल का आवाहन किया है. बैंक यूनियन ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 27 जनवरी को वो हड़ताल करेंगे. दरअसल यूनियन 5 वर्किंग डेज वीक लागू करने की मांग कर रहे हैं. लंबे वक्त से चल रही मांगों के बीच 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की धमकी दी गई है.

चार दिन बैंकिंग कामकाज रहेगा ठप
अगर 27 जनवरी को बैंकों में हड़ताल होता है कि सरकारी बैंकों के कामकाज पर लगातार चार दिनों तक असर पड़ेगा. बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे. दरअसल 24 जनवरी को चौथा शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 25 को रविवार है, इसलिए देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है ऐसे में देशभर के बैंक बंद रहेंगे. अगर 27 को हड़ताल होता है तो बैंक में उस दिन भी कामकाज भी नहीं होगा. लगातार चौथे दिन भी बैंकों का काम ठप हो जाएगा. यानी 23 जनवरी के बाद बैंक सीधे 28 जनवरी को खुलेंगे.

क्या है कर्मचारियों की मांग
बैंक कर्मचारियों की मांग है कि 5 वर्किंग डे का नियम लागू हो. उन्हें महीने में दो शनिवार को छुट्टी मिलती है. उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 2 दिन का साप्ताहिक अवकाश किया जाए. आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी आदि पहले से ही सप्ताह में पांच दिन काम कर रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय भी शनिवार को बंद रहते हैं. ऐसे में उनकी मांग है कि उनके लिए भी 5 वर्किंग डे का नियम लागू हो. इसी मांग के लिए 27 जनवरी, 2026 को यूएफबीयू ने हड़ताल का आवाहन किया है.