Gold Silver Rate Toady: सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज गुरुवार 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में एक बार फिर बड़ा बदलाव आया है. गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतें बढ़ गई हैं. आज के लिए दोनों धातुओं की नई कीमतें राज्य के प्रमुख शहरों बिलासपुर और रायपुर में लागू हो गई हैं. अगर आप सर्राफा बाजार में चल रहे इन उतार-चढ़ावों के बीच सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप यहां ताजा कीमतें देख सकते हैं.
16 अप्रैल सोने-चांदी के ताजा भाव
गुरुवार 16 अप्रैल 2026 खरीदारों के लिए चिंताजनक खबर लेकर आया है. छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. सोने और चांदी की नई दरें आज सुबह सभी बाजारों में लागू हो गईं हैं. खरीदारी करने से पहले आप यहां मौजूदा दरें देख सकते हैं, जिससे आपके लिए यह प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी.
सोना हुआ महंगा
रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में सोना आज भी महंगा हो गया है. 24-कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,50,050 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22-कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹ 1,42,900 है. वहीं Bankbazaar.com के अनुसार आज गुरुवार को 22-कैरेट सोने की कीमत ₹14,290 प्रति ग्राम है, जबकि कल इसकी कीमत ₹14,160 थी.
8 ग्राम -10 ग्राम सोने का भाव
आज गुरुवार को 22-कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत ₹1,14,320 है. कल बुधवार को इसकी कीमत ₹1,13,280 थी. वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,42,900 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹ 1,41,600 थी.
24-कैरेट सोने का ताजा भाव
24-कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो आज 1 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत ₹15,005 है, जबकि कल यह ₹14,868 थी. 8 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,040 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,18,944 थी. इसी तरह 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,50,050 है और कल भी इसकी कीमत 1,48,680 रुपये थी.
चांदी के दाम आसमान पर
चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत में भी लगभग ₹10,000 की बढ़ोतरी देखने को मिली है. BankBazaar के अनुसार आज एक ग्राम चांदी का बाजार भाव ₹275 है, जबकि कल यह ₹265 था.
1 किलो में दस हजार उछाल
इस बीच अगर आप आज 1 किलोग्राम चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप इसे ₹2,75,000 की कीमत पर खरीद सकते हैं. 15 अप्रैल को इसकी कीमत ₹2,65,000 थी. यानि आज दस हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है.