टूट गया सोना-चांदी, खरीदने दौड पडे लोग-जानें क्या हुए ताजा दाम

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 7,800 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना करीब 3,000 रुपये सस्ता हो गया। सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमत में भारी गिरावट आई है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल के अंत में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इससे सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

एमसीएक्स पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,37,572 रुपये रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज यह 2,32,371 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 8,011 रुपये की गिरावट के साथ 2,29,561 रुपये तक लुढ़की। 10 बजे यह 6,944 रुपये यानी 2.92 फीसदी गिरावट के साथ 2,30,628 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

सोने का हाल
सोने की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 149309 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,47,175 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3,057 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,252 रुपये तक फिसला। सुबह 10 बजे सोना 2695 रुपये यानी 1.8 फीसदी गिरावट के साथ 1,46,614 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)

शहर 24K 22K 18K
दिल्‍ली ₹146010 ₹133850 ₹109540
मुंबई ₹145860 ₹133700 ₹109390
कोलकाता ₹145860 ₹133700 ₹109390
चेन्‍नई ₹148040 ₹135700 ₹113500
लखनऊ ₹146010 ₹133850 ₹109540
कानपुर ₹146010 ₹133850 ₹109540
पटना ₹145910 ₹133750 ₹109440
जयपुर ₹146010 ₹133850 ₹109540
इंदौर ₹145910 ₹133750 ₹109440
भोपाल ₹145910 ₹133750 ₹109440

सर्राफा बाजार में भी गिरावट
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 3,650 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत में 3,350 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,33,700 रुपये पर आ गया। इसी तरह 18 कैरेट वाला सोना 2,740 रुपये 1,09,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह चांदी 10,000 रुपये नीचे 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।