सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी जारी, MCX पर चेक करें क्या है 10g सोने का भाव

अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। आज (28 अगस्त) सोने की कीमत में 0.14 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,01,398 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,16,450 रुपए पहुंच गया है।

सोना इस साल अब तक ₹24,722 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,722 रुपए बढ़कर 1,00,884 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 29,853 रुपए बढ़कर 1,15,870 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.