Jaipur Gold Silver Price, 1 December: सोना खरीदने से पहले सोने के वर्तमान मूल्य की जांच जरूरी है. उपभोक्ता अपने शहर की विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में जाकर पूछताछ कर सकते हैं या फिर स्थानीय ज्वेलर्स को फोन करके नवीनतम दरों की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
त्योहारों की रिकॉर्ड तेजी के बाद यदि आप गोल्ड शॉपिंग की योजना बना रहे हैं, तो पहले सोने के ताजा दामों की पड़ताल कर लें. आज सर्राफा बाजार के खुलते ही सोने-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में आइए जानते हैं राजस्थान में सोने के लेटेस्ट रेट्स क्या हैं?
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर समेत अन्य शहरों में 1 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹1,29,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.