Apple के लिए ‘नया चीन’ बन रहा भारत! 9 अरब डॉलर पहुंची घरेलू सेल, पहली बार प्रो मॉडल का भी प्रोडक्शन शुरू!

India iPhone Manufacturing Hub: भारत अब स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में अपना दम-खम दिखा रहा है. देश में iPhone जैसे हाई-टेक प्रोडक्ट्स का निर्माण बढ़ा है जिससे न सिर्फ घरेलू बिक्री में उछाल आया है बल्कि यह भी साबित होता है कि भारत ग्लोबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से अपना मुकाम बना रहा है. आज दुनिया में बनने वाला हर पांच में एक आईफोन भारत में मैन्युफैक्चर हो रहा है. साथ ही Apple के ग्लोबल प्रोडक्शन वैल्यू में भारत का योगदान बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है. इसकी जानकारी Apple की फाइलिंग में दी गई है.

फाइलिंग के अनुसार Apple की एप्पल इंडिया यूनिट की घरेलू सेल फाइनेंशियल ईयर 25 में बढ़कर 9 अरब डॉलर हो गई है. एनालिस्ट की तरफ से कहा गया है कि Apple की कुल ग्लोबल इनकम 416.1 अरब डॉलर है. इसमें भारत की हिस्सेदारी केवल 2 प्रतिशत के करीब है. हालांकि आईफोन के प्रोडक्शन में भारत की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. जिसको देखते हुए कंपनी की तरफ से अब भारत में पहली बार हाई-एंड प्रो और प्रो मैक्स मॉडल का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया गया है.

फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी दी है कि 2025 में अमेरिकियों 178.4 अरब डॉलर के एप्पल प्रोडक्ट्स खरीदे थे जो कि कंपनी की कुल आय का 43 प्रतिशत है. वहीं भारत की तरफ से US को आईफोन शिपमेंट में भी तेजी से इजाफा हो रहा है.

Apple की आय में यूरोप 26.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दूसरे और ग्रेटर चीन 15.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है. पिछले दस सालों में कंपनी की भारतीय यूनिट की आय करीब 8 गुना बढ़ गई है, जिसमें मुख्य रूप से आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एयरपोड्स और एक्सेसरीज का योगदान है. वहीं सर्विसेज का कुल सेल में योगदान काफी कम है.