सोने से भरा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 7 दिन में खजाने में आए 4.37 अरब डॉलर

India Forex Reserve:भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से बढ़ रहा है. भारत मेंगोल्डरिजर्व और विदेशी मुद्रा भंडार दोनों में बढ़ोतरी हो रही है.भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुए हफ्ते में 4.368बिलियनडॉलर बढ़कर 693.318बिलियनडॉलर हो गया है.

इससे पहले के हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 688.94बिलियनडॉलर था और इसमें 1.689बिलियनडॉलर का इजाफा हुआ था. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी किए गएडेटामें बताया गया कि 19 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते मेंफॉरेनकरेंसीएसेट्सकीवैल्यू1.641बिलियनडॉलर बढ़कर 559.428बिलियनडॉलरहो गई है.

इस दौरान सोने के भंडार में सबसे अधिक वृद्धि देखने कोमिलीहै. केंद्रीय बैंक के पास सोने के भंडार कीवैल्यू2.623बिलियनडॉलर बढ़कर 110.365बिलियनडॉलर हो गई है.एसडीआरकीवैल्यू8 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.744बिलियनडॉलर हो गई है. इसके अलावा,आईएमएफके पास रिजर्वपॉजिशनकी हिस्सेदारी 95 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.782बिलियनडॉलर हो गई है.

किसी भी देश की लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है और इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है. इससे अलावा यह मुद्रा की विनिमय दर को स्थिर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है . उदाहरण के लिएअगरकिसी स्थिति में डॉलर के मुकाबले रुपए पर अधिक दबाव देखने को मिलता है और उसकीवैल्यूकम होती है तो केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल कर डॉलर के मुकाबले रुपए को गिरने सेरोक सकता है और विनिमय दर को स्थिर रखता है. बढ़ता विदेशी मुद्रा भंडार यह भी दिखाता है कि देश में डॉलर की आवक बड़ी मात्रा में बनी हुई है और यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाताहै.साथही इसके बढ़ने से देश के लिए विदेशों में व्यापार करना भी आसान हो जाता है .