सबकी छुट्टी करने आई Maruti की नई Brezza Facelift; 26 KM से ज्यादा माइलेज और तगड़े फीचर्स ने सबको चौंकाया!

2026 Maruti Brezza Facelift Launch Price: भारतीय सड़कों पर राज करने वाली देश की सबसे पसंदीदा SUV में से एक Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आ गयी है. मारुति सुजुकी ने आधिकारिक तौर पर अपनी मोस्ट-अवेटेड 2026 Brezza Facelift को धमाकेदार फीचर्स और नए इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नई कार को बिल्कुल नए लुक, अपडेटेड इंटीरियर और नए इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा है.

इस SUV का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा XUV300, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से होगा.

कितनी है कीमत
मारुति सुजुकी 2026 Brezza Facelift की शुरुआती कीमत ₹7, 39, 900 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है. वहीं कंपनी ने साफ किया है कि यह एक इंट्रोडक्टरी यानी सीमित समय के लिए कीमत है, जिसे आने वाले समय में बदला जा सकता है.

इंजन, पावर और शानदार माइलेज
कंपनी ने नई 2026 Brezza Facelift को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है-

1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल
यह इंजन 110.12 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज की बात करें तो LXi/VXi वेरिएंट्स में 21.09 किमी/लीटर और ZXi/ZXi+ वेरिएंट्स में 20.81 किमी/लीटर का दावा किया गया है.

1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल
यह इंजन 103.06 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. मैनुअल वेरिएंट 20.81 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.17 किमी/लीटर का माइलेज देता है. इसमें 48-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

1.5-लीटर S-CNG
CNG मोड में यह कार 121.5 Nm का टॉर्क देती है. इसका माइलेज बेहद शानदार 26.90 किमी/किग्रा है. इसमें 55-लीटर वाटर-इक्विवैलेंट क्षमता का CNG टैंक दिया गया है.

गेयरबॉक्स के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और पैडल शिफ्टर्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.

इंटीरियर और फीचर्स में क्या है खास?
2026 Brezza Facelift के केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पॉटी लुक दिया गया है-

केबिन में डार्क ब्राउन और ब्लैक कलर थीम के साथ प्रीमियम सेमी-मैट फिनिश दी गई है.

इसमें नया और स्लीक ऑटोमैटिक एसी कंट्रोल पैनल जोड़ा गया है.

राइड व सस्पेंशन
Brezza Facelift 2026 के फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट और रियर में टॉरसन बीम सस्पेंशन दिया गया है. सेफ्टी के लिए फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं. कार 215/60 R16 साइज के टायरों पर चलती है.

कलर ऑप्शंस
नई ब्रेजा सिंगल-टोन और ड्यूल-टोन दोनों कलर ऑप्शन में लॉन्च हुई है-

सिंगल-टोन
विशियस ऑरेंज, लस्ट्रास बेज, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, ब्लुइश ब्लैक, स्प्लेंडिड सिल्वर, मैग्मा ग्रे और सिजलिंग रेड.

ड्यूल-टोन
सिजलिंग रेड (ब्लैक रूफ), लस्ट्रास बेज (ब्लैक रूफ) और पर्ल आर्कटिक व्हाइट (ब्लैक रूफ).

वारंटी
मारुति सुजुकी अपनी इस नई Brezza Facelift पर कस्टमर्स को 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर जो भी पहले पूरा हो, स्टैंडर्ड वारंटी कवरेज दे रही है, जिससे मेंटेनेंस को लेकर बेहतरीन भरोसा मिलता है.