माइक्रोसॉफ्ट का भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, ₹1.5 लाख करोड़ का मेगा ऐलान

Largest Investment in Asia : माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश किया है. माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला ने 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा है कि देश के लक्ष्यों को सपोर्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट भारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेन कैपेबिलिटीज बनाने में मदद के लिए $US 17.5 बिलियन (एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट) देने का वादा कर रहा है.

$17.5 बिलियन डॉलर का निवेश
PM नरेंद्र मोदी और सत्य नडेला की मुलाकात के तुरंत बाद जारी एक प्रेस रिलीज में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि भारत में वो जो $17.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा. ये निवेश अगले दो सालों में बेंगलुरु में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने करने के लिए है. इसमें अपस्किलिंग और नए डेटा सेंटर बनाये जाएंगे और यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी की भारत में सबसे बड़ी हाइपरस्केल मौजूदगी हो.

चार सालों में माइक्रोसॉफ्ट का लगभग US$20 बिलियन का निवेश यह दिखाता है कि भारत ग्लोबल सॉफ्टवेयर दिग्गजों के लिए एक बहुत ही कीमती मार्केट है.

माइक्रोसॉफ्ट का ये निवेश मुख्य रूप से देश की AI और क्लाउड कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए नए डेटा सेंटरों और टेक्निकल फ्रेमवर्क का डेवलपमेंट करने के लिए होगा. माइक्रोसॉफ्ट का ये बड़ा निवेश भारत को वैश्विक AI मानचित्र पर एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. कंपनी का ये कदम प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी बहुत ताकत देगा.