500 और 1000 के पुराने नोट एक्‍सचेंज करने का RBI ने बदला न‍ियम, अभी भी कर सकते हैं वापसी?

PIB Fact Check: सोशल मीड‍िया पर इन द‍िनों तेजी से एक खबर वायरल हो रही है, ज‍िसमें दावा क‍िया जा रहा है क‍ि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लि‍ए नय न‍ियम जारी क‍िये हैं. हो सकता है इस वायरल पोस्‍ट पर आपकी भी नजर पड़ी हो. इस खबर के वायरल होने के बाद लोगों की तरफ से कहा जा रहा है क‍ि 2016 में नोटबंदी के बाद बंद हुए इन नोटों को फ‍िर से बदला जा सकता है. लेकिन सरकार की फैक्ट चेक टीम की तरफ से इस खबर को लेकर पूरी स्‍थ‍ित‍ि साफ कर दी गई है.

पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक यूनिट की तरफ से साफ क‍िया गया क‍ि आरबीआई (RBI) ने क‍िसी तरह की नई गाइडलाइन या नियम जारी नहीं क‍िया है. पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट कानूनी रूप से अमान्य हैं और इनके एक्सचेंज के ल‍िये आरबीआई की तरफ से कोई व‍िंडो ओपन नहीं की गई है. लोग क‍िसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करें. आरबीआई से जुड़ी क‍िसी भी जानकारी के ल‍िए आप ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट rbi.org.in को चेक कर सकते हैं.

2016 में हुई थी नोटबंदी
8 नवंबर 2016 को सरकार ने महात्मा गांधी सीरीज वाले सभी पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को ड‍िमोनोटाइज कर द‍िया था. इन नोटों की कानूनी वैधता खत्म कर दी गई थी. सरकार के इस कदम को उठाए जाने का मकसद नकली नोटों को स‍िस्‍टम से बाहर करना और ब्‍लैक मनी पर अंकुश लगाना था. इनकी जगह नई महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किये गए थे. नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को जमा करने या बदलने की तय टाइम ल‍िम‍िट दी गई थी. यह काफी पहले खत्म हो चुकी है.

बैंक शिकायत कैसे करें?
यद‍ि बैंक नोट या सिक्के स्वीकार करने से मना कर रहा है या सर्व‍िस में क‍िसी तरह की समस्या है तो क्या करें? आरबीआई के अनुसार यद‍ि बैंक आपकी शिकायत पर 30 दिन में सुनवाई नहीं करते तो आप RBI लोकपाल के पास जा सकते हैं.

500 रुपये के नए नोट के सेफ्टी फीचर्स
नोट को आंख के लेवल पर 45 डिग्री के कोण पर रखने पर नीचे बाईं ओर latent image में ‘500’ दिखता है.

कलर थ्रेड को झुकाने पर हरा से नीला रंग बदलता है.

महात्मा गांधी के शॉल पर माइक्रो लेटर्स ‘Rs’ और ‘INDIA’ दिखते हैं.

चश्मे के फ्रेम पर ‘RBI’ और बाईं तरफ ‘RBI500INDIA’ माइक्रो लेटर्स दिखते हैं.

रोशनी के सामने महात्मा गांधी का पोर्ट्रेट और ‘500’ वॉटरमार्क दिखता है.

नोट को झुकाने पर ‘Rs 500’ का नंबर हरा से नीला हो जाता है.

दाईं तरफ उठा हुआ सर्कल में ‘?500’ प्रिंट है.

UV लाइट में सेफ्टी थ्रेड फ्लोरेसेंस देता है और पेपर में दो रंग के फाइबर्स दिखते हैं.