SEBI का ताबड़तोड़ एक्शन, इस कंपनी पर लगाया 7 दिन का प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह?

SEBI Action : मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ब्रोकरेज फर्म Prabhudas Lilladher पर बड़ा एक्शन लेते हुए उसे 7 दिनों तक नए क्लाइंट जोड़ने, नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और नई स्कीम लॉन्च करने से रोक दिया है. यह कार्रवाई तब हुई जब SEBI, NSE और BSE ने 2 से 8 नवंबर 2022 के बीच कंपनी की जॉइंट जांच की. इस दौरान जांच में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं.

जांच में SEBI ने क्या पाया?

क्लाइंट के फंड का गलत इस्तेमाल

मार्जिन की गलत रिपोर्टिंग

गलत और अधूरी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भेजना

ट्रेड सेटलमेंट नियमों का उल्लंघन

मार्जिन की गलत कैलकुलेशन

अन्य कंप्लायंस रूल्स का उल्लंघन

ये गड़बड़ियां 1 अप्रैल 2021 से 31 अक्टूबर 2022 के बीच हुईं

SEBI की कार्रवाई कैसे आगे बढ़ी?

28 दिसंबर 2023 को SEBI ने एक Designated Authority को जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया. DA ने Prabhudas Lilladher को 15 दिन तक नए कांट्रैक्ट और स्कीम्स लेने से रोकने की सिफारिश की थी. लेकिन SEBI ने हाल में इसे बदलकर 7 दिन का प्रतिबंध लगाया है.

कंपनी के बचाव पर SEBI का जवाब

कंपनी ने कहा कि ये ‘तकनीकी गलतियाँ’ थीं, जानबूझकर नहीं. लेकिन SEBI ने इस दावे को खारिज कर दिया. जांच अवधि में ग्राहकों से कोई शिकायत नहीं मिली, जिससे पता चलता है कि वे इन गलतियों से अनजान थे.

अन्य गड़बड़ियां भी मिलीं

KRA में दस्तावेज देर से अपलोड करना

सभी क्लाइंट फंड की सही जानकारी स्टॉक एक्सचेंज सिस्टम में अपलोड नहीं करना

एक्सपोजर की गलत रिपोर्टिंग

क्लियर लेजर बैलेंस और पीक लेजर बैलेंस की गलत रिपोर्टिंग

4 क्लाइंट से जरूरत से ज्यादा ब्रोकरेज वसूलना

दो डिमैट अकाउंट समयसीमा के बाद भी चालू रखना