ट्रैवल के दौरान अक्सर लोग लंबे समय तक यूरिन रोकते हैं. लंबे समय तक यूरिन को रोकना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. खासकर महिलाएं वाशरूम की दिक्कत, गंदे पब्लिक टॉयलेट की वजह से यूरिन को लंबे समय तक रोकती हैं. क्या आप जानत हैं लंबे समय तक यूरिन को रोकने से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं ट्रेवर के दौरान क्या करना चाहिए जिससे किडनी पर असर ना पड़े.
स्मार्ट हाइड्रेशन
कुछ लोग पेशाब रोकने के लिए घंटों पानी नहीं पीते हैं जिस वजह से किडनी डैमेज का रिस्क हो कसता है. ट्रेवल के दौरान आप स्मार्ट हाइड्रेशन रूल को फॉलो कर सकते हैं. एक बार में ज्यादा पानी पीने की बजाए थोड़ी-थोड़ी देर में एक-एक घूंट पानी का सेवन करें. इससे जल्दी पेशाब नहीं आता है.
ड्रिंक का ज्यादा ना करें सेवन
अगर आप लंबे के लिए ट्रेवल कर रहे हैं तो आप चाय, कॉफी, एल्कोहल, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि का सेवन ना करें. ये ड्रिंक्स शरीर के पानी को बाहर निकाल देती है जिस वजह से किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है.
ना रोकें पेशाब
स्वस्थ किडनी और स्वस्थ ब्लैडर के लिए पेशाब को लंबे समय तक ना रोके. ट्रेवल के दौरान वॉशरूम का इस्तेमाल करें. लंबे समय तक यूरिन को रोकने से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है. वहीं यह आपके ब्लैडर को भी वीक कर सकता है.
इन फूड्स का ना करें सेवन
ट्रैवल के दौरान चिप्स, प्रोसेस्ड फूड्स, ऑयली स्नैक्स का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. इन फूड्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिस वजह शरीर में पानी की कमी हो सकती है. अगर पेशाब ना जाने के लिए कम पानी पिएंगे तो किडनी पर प्रेशर बढ़ता है. ऐसे में इंफेक्शन का रिस्क बढ़ता है.