Single large FD Vs Small FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को निवेश का सबसे सुरक्षित साधन माना जाता है. बाजार के रिस्क के बिना इसमें रिटर्न पहले से तय होता है, इसलिए आज भी ये इन्वेस्टमेंट का सबसे पॉपुलर विकल्प समझा जाता है. एफडी में सिर्फ निवेश ही आसान नहीं है, बल्कि आपको पहले से पता होता है कि मेच्योरिटी पर किस तारीख को कितनी रकम मिलेगी. ऐसे में निवेशकों के लिए अपने पैसे को ट्रैक करना आसान हो जाता है.हालांकि बहुत बात लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि एकमुश्त रकम एफडी में निवेश करें या फिर छोटी-छोटी रकम के कई एफडी खोलें?
अगर आपके पास 10 लाख रुपये हैं और उसे आप एफडी में डालना चाहते हैं, तो आपको 10 रुपये की एकमुश्त 1 एफडी करनी चाहिए या फिर 1 -1 लाख रुपये के 10 एफडी कर आप ज्यादा पैसा बना सकते हैं ?
10 लाख का एक या 1-1 लाख के 10 FD करवाए ?
एफडी में निवेश को लेकर अक्सर ऐसे सवाल लोगों के मन में उठते रहते हैं. एक बड़ी रकम का एफडी फायदेमंद होगा या फिर छोटे-छोटे अमाउंट के कई एफडी खोलने चाहिए. इसे उदाहरण और एफडी की मैच्योरिटी के साथ-साथ इसके नफा-नुकसान से समझने की कोशिश करते हैं.
10 लाख की एक FD करवाने पर कितना रिटर्न, क्या फायदे ?
अगर आप किसी बैंक में 10 लाख रुपये की रकम को 10 साल के लिए जमा करते हैं और आपको 7 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर मिलता है, तो ब्याज के तौर पर 9.67 लाख रुपये और मैच्योरिटी पर 19.67 लाख रुपये मिलेंगे.
निवेश: 10 लाख रुपये
ब्याज: 7% सालाना
टेन्योर: 10 साल
ब्याज से कमाई: 10,01,597 रुपये
मैच्योरिटी रकम: 20,01,597 रुपये.
एक साथ निवेश के फायदे भी है. जैसे निवेश को ट्रैक करना और मैनेज करना आसान होता है. आपको सिर्फ एक अकाउंट को मैनेज करना होता है, कम पेपरवर्क और मैच्योरिटी आदि को याद रखना आसान है.
1-1 लाख की 10 एफडी करवाने के फायदे
10 लाख रुपये की एक एफडी करवाने के बजाए अगर आप 1 -1 लाख रुपये की दस एफडी करवाते हैं, तो मैच्योरिटी के रकम में बहुत फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन इसके दूसरे फायदे कहीं अधिक है.
निवेश की रकम: 1 लाख रुपये
ब्याज दर: 7 फीसदी
टेन्योर: 10 साल
कुल ब्याज: 1,00,160
कुल मैच्योरिटी: 2,00,160
10 FD से कुल मैच्योरिटी: 20,01,600
10 लाख की एक या फिर 1 -1 लाख की 10 एफडी के मैच्योरिटी रकम में बहुत का अंतर नहीं है, लेकिन नफा-नुकसान में काफी अंतर है. 10 लाख की एकमुश्त एफडी करने आपको पेपरवर्क में आसानी होती है, लेकिन अगर आपको अचानक थोड़े पैसों की जरूरत पड़ जाए , तो आपको 10 लाख की पूरी एफडी तुड़वाना पड़ता है. इतना ही नहीं अगर बैंक पर ताला लग जाए और आपका पैसा डूब जाए, तो आपको Credit Guarantee Corporation (DICGC) बीमा स्कीम के तहत सिर्फ 5 लाख रुपये ही अधिकतम राशि ही मिलेगी.
1 लाख के 10 FD के फायदे क्या है ?
1. अगर आप छोटा-छोटा निवेश करते हैं, तचो आपको अलग-अलग बैंक में इन पैसों को निवेश करने का मौका मिलता है.
2. अलग-अलग ऑफर के फायदे मिल सकते हैं, जिसमें कई बार आपको ज्यादा ब्याज पाने का भी मौका मिल जाता है.
3. अगर इमरजेंसी में कुछ पैसों की जरूरत पड़ती है, तो सारी एफडी तुड़वाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे पेनेल्टी और ब्याज में होने वाले नुकसान से आप बच जाते हैं.
4. अगर बैंक डूब जाए या बंद हो जाएं , तो भी 5 लाख रुपये तक का निवेश आपको वापस मिल जाता है. यानी आपका पैसा सुरक्षित रहता है.
हालांकि 10 लाख रुपये की एक एफडी करें या 10 ये पूरी तरह आपके फाइनेंशियल गोल , जरूरत, रिस्क उठाने की क्षमता, लिक्विडिटी आदि पर निर्भर करता है.