Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर खत्म होने का नाम नहीं दे रहा है. सोना एक ही झटके में 2011 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया तो वहीं चांदी ने ऑल टाइम हाई को क्रॉस कर दिया. चांदी की कीमतों में आज 2 लाख के आंकड़ें को पार कर लिया. इस साल चांदी की कीमत में 121 फीसदी की रफ्तार से चढ़ा है. शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,00,362 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई.
चांदी की कीमत 2 लाख के पार
चांदी की कीमत आज 2 लाख के पार हो गई. 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पहले मामूली गिरावट के साथ 1,96,958 रुपये पर खुली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ वो पहले 1,99,978 और फिर 2 लाख के आंकड़े को छू गई. लगातार बढ़ रही इंडस्ट्रियल डिमांग के चलते चांदी की कीमतों नें ये तेजी आ रही है.
सोने की कीमत 1.30 लाख के पार
सिर्फ चांदी ही नहीं सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. एमसीएक्स पर 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना करीब 2000 रुपये चढ़कर 1,32,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया. भारतीय बाजार की बात करें तो IBJA के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से है. वैश्विक अनिश्चतता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती के चलते सोने की कीमत बढ़ी है. केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की लगातार हो रही खरीदारी के चलते सोने की मांग में तेजी आने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.
24 कैरेट वाले सोने की आज की कीमत
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,30,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
23 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,30,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,19,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 97,927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.