यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी, जानिए कौन डालेगा Vote

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। 14 दिसंबर को यूपी में बीजेपी का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसी क्रम में वोटर लिस्ट भी जारी हो गई है। इसमें डॉ. महेश शर्मा, देवेंद्र सिंह भोले समेत कुल 5 लोकसभा सांसद शामिल है। विजय बहादुर पाठक समेत 8 एमएलसी 26 विधायक समेत 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल है। 13 दिसंबर को लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा।

दरअसल शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह भोले, कमलेश पासवान और डॉ. विनोद कुमार बिंद समेत कुल 5 लोकसभा सांसदों को वोटर बनाया गया है। इसके साथ ही MLC विजय बहादुर पाठक, अरुण पाठक, अशोक कटियार, अश्वनी त्यागी, कुंवर महाराज सिंह, प्रांशु दत्त द्विवेदी, तारिक मंसूर और पदम् सेन चौधरी को भी वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।

वोटर की लिस्ट
इसके अलावा बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर, गुलाब देवी, अमित अग्रवाल, देवेंद्र सिंह लोधी, अनिल पाराशर, राजेश चौधरी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रेमपाल सिंह धनगर को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। साथ ही विधायक विपिन वर्मा (डेविड), डॉ. श्याम बिहारी लाल, लोकेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा, बम्बालाल दिवाकर, डॉ. नीरज बोरा, साकेन्द्र प्रताप वर्मा, पालटूराम, बावन सिंह, जय प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विमलेश पासवान, दीनानाथ भास्कर, सुशील कुमार शाक्य, नीलिमा कटियार, राजीव पारीछा, कृष्णा पासवान और विधायक रामचन्द्र यादव को वोटर बनाया गया है। इसके साथ ही 425 जिलाध्यक्ष/प्रदेश प्रांतीय परिषद सदस्य को भी वोटर लिस्ट में जगह मिली है।