धड़ाम हुई चांदी, लगभग 2000 रुपये गिरा दाम

नई दिल्ली। 8 दिसंबर को चांदी में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के करीब चांदी में लगभग 2000 रुपये प्रति किलो गिर चुकी है। बीते हफ्ते भी चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा था। इस साल के अंत तक चांदी का भाव 1,80,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है।

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10.30 बजे करीब एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 182,050 रुपये पहुंच गई है। इसमें 1358 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 180,974 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 182,155 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में कितनी है चांदी की कीमत
शहर चांदी की कीमत
पटना ₹181,330
जयपुर ₹181,400
कानपुर ₹181,480
लखनऊ ₹181,480
भोपाल ₹181,630
इंदौर ₹181,630
चंडीगढ़ ₹181,440
रायपुर ₹181,360

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार आज 8 दिसंबर को पटना में चांदी सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 181,330 रुपये दर्ज किया गया है। इसके अलावा सबसे महंगी चांदी आज भोपाल और इंदौर में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 181.630 रुपये दर्ज किया गया है।

आइए जानते हैं कि आज देशभर में सोने का भाव कितना चल रहा है?
सुबह 10.30 बजे करीब एमसीएक्स में सोने की कीमत 130,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसमें 88 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। सोने ने अब तक 130,233 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 130,617 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Target: कितनी बढ़ेगी चांदी?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि इस महीने के अंत तक एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 195000 रुपये पहुंच सकती है। वहीं साल 2026 के पहले 6 महीने में चांदी 2,25,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।