Tata Nexon Base Model: टाटा नेक्सन का सबसे सस्ता वेरिएंट ‘नेक्सन Smart’ नाम से आता है. इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.31 लाख है. यह कीमत, जो इसे सीधे महिंद्रा XUV 3XO और किआ सोनेट (Kia Sonet) के शुरुआती मॉडलों से मुकाबला करने में मदद करती है.
इंजन: Tata Nexon के बेस मॉडल में ग्राहकों को 1199 सीसी का इंजन मिल जाता है साथ ही साथ इसमें ग्राहकों को मैनुअल ट्रांसमिशन और पेट्रोल इंजन दिया जाता है.
माइलेज: Tata Nexon को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 17.44 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करती है और ऐसे में इसे चलाना और खरीदना ग्राहकों के लिए एक किफायती ऑप्शन बन जाता है.
सेफ्टीः सेफ़्टी के मामले में भी Tata Nexon एसयूवी का कोई तोड़ नहीं है क्योंकि यह SUV 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, जो इसे सबसे सुरक्षित SUV में से एक बनाती है.
ग्राहकों के लिए यह क्यों है बेहतरीन मौका?
कीमत में इस कमी का सबसे बड़ा फायदा उन ग्राहकों को मिलता है जो सुरक्षा (Safety) से कोई समझौता नहीं करना चाहते. नेक्सन का बेस मॉडल भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आता है, जो इस प्राइस पॉइंट पर किसी भी अन्य कार में मिलना मुश्किल है. इसके अलावा, इसकी मस्कुलर SUV डिज़ाइन और ऊचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे भारतीय सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है. अगर आप 8 से 9 लाख रुपये (ऑन-रोड) के बजट में एक नई और चमचमाती SUV देख रहे हैं, तो नेक्सन Smart मॉडल एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी विकल्प साबित होता है.