Gold Silver Rate-अगर आप सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे तो आज आपके लिए राहत भरी खबर है. छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज गई है. लगातार दामों में बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की जा रही है. आज फिर सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर रायपुर और बिलासपुर में नई कीमतें लागू कर दी गई हैं. भारी गिरावट के बीच आज खरीदारी करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप यहां ताजा भाव देख सकते हैं.
सोना-चांदी की कीमत
10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सोने और चांदी की नई दरें आज बाजारों में लागू हो गई हैं. अगर आप सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आप ताजा भाव देख सकते हैं.
22 और 24 कैरेट सोने का भाव
रायपुर और बिलासपुर में सोना-चांदी सस्ता हो गया है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,350 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. जबिक 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,46,580 प्रति 10 ग्राम है. वहीं Bankbazaar.com के अनुसार आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 13,935 प्रति ग्राम है, जबकि कल इसकी कीमत 14,150 प्रति ग्राम थी.
दामों में हुए गिरावट
वहीं आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की 8 ग्राम की कीमत 1,11,480 है. गुरुवार को यह कीमत 1,13,200 थी. वहीं आज 10 ग्राम सोना 1,39,350 है. कल यह कीमत 1,41, 500 थी.
24 कैरेट सोने का रेट
साथ ही 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 14,632 है, कल इसकी कीमत 14,858 थी. वहीं 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,17,056 थी, कल इसकी कीमत 1,18,864 थी. साथ ही 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,320 है, जबकि कल यह 1,48,580 थी.
चांदी की कीमत में गिरावट
साथ ही अगर चांदी की बात करें तो शुक्रवार को इसकी कीमतें भी कम हुईं हैं. आज चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है. Bankbazaar.com के अनुसार, एक ग्राम चांदी की कीमत 260 है, जबकि कल यह कीमत 265 थी.
1 किलो चांदी की कीमत
वहीं चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के बीच आज 1 किलोग्राम चांदी 2,60,000 भाव पर पहुंच गई है, जबकि 9 अप्रैल को इसका रेट 2,60,000 दर्ज किया गया था. बाजार में आ रहे इन उतार-चढ़ाव के बीच अगर अगर गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज खरीदारी करने के लिए आपके पास सुनहरा मौका है.