आज से बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI, RBI का रेपो रेट जस का तस पर HDFC ने महंगा कर दिया कर्ज

HDFC Bank: अगर आपने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी से लोन ले रखा है या लेने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. HDFC बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया है. MCLR दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. बैंक के इस फैसले से लोन लेना या पुराने लोन महंगे हो जाएंगे. कुछ निश्चित समय अवधि वाले लोन की EMI बढ़ जाएगी. नई ब्याज दरें 8 जून 2026 से लागू होने वाली है. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जून2026 के मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और उसे 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा है. आपके मन में सवाल उठ सकता है कि जब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किए , तो फिर HDFC ने कर्ज को कैसे महंगा कर दिया ?