भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को कैबिनेट की मंजूरी, निजी उद्यमों की भागीदारी बढ़ाने की राह होगी आसान

Cabinet approves Indian Space Policy 2023, way to increase participation of private enterprises will be easy
Cabinet approves Indian Space Policy 2023, way to increase participation of private enterprises will be easy
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को कैबिनेट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि इससे अंतरिक्ष से जुड़े क्षेत्र में अधिक स्पष्टता के साथ सुधारों का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे निजी उद्यमों की भी भागीदारी बढ़ाने की भी राह आसान होगी।इस फैसले का काफी समय से इंतजार था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को मंजूरी दी
नीति से जुड़ी विस्तृत जानकारियां भी जल्द सामने होंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित सुधारों पर विशेष ध्यान देने के साथ उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को मंजूरी दी है।

कई क्षेत्रों की भागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य
इसका उद्देश्य अंतरिक्ष विभाग की भूमिका को बढ़ाना, इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) मिशन की गतिविधियों को बढ़ावा देना और अनुसंधान, शिक्षा, स्टार्टअप और उद्योग की भागीदारी बढ़ाना है।