रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ फॉर्म हॉउस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। नरेंद्र सिंह समेत चार आरोपियों ने महिला को जमीन बिकवाने के नाम पर फॉर्म हॉउस ले जाकर उसके साथ एक के बाद एक रेप किया है। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है बताया जा रहा है कि महिला अभनपुर की रहने वाली है और वह क्षेत्र में घरेलू काम करती है।
महिला ने पुलिस को बताया है कि गांव में ही उसके पति के नाम पर एक जमीन है। जिसके कागजात महिला के पास उपलब्ध नहीं है। जिस वजह से सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसे जमीन का सटीक लोकेशन पता नहीं चल पा रहा था। महिला ने बताया कि इसी वजह से वह नरेंद्र सिंह नामक एक युवक के संपर्क में आई। युवक के द्वारा जमीन बिकवाने के नाम का झांसा दिया गया। जिसके बाद युवक अपने चार साथियों के साथ महिला को खेत में बने एक कमरे में जमीन दिखाने के नाम पर बुलवाया।
कमरे में महिला को अकेला पाकर चारों की नीयत खराब हो गई और एक के बाद एक सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से ही चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों के द्वारा महिला के साथ पिछले चार माह से दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा धरपकड़ टीम भी बनाई गई है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले के मुख्य आरोपी नरेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए रवाना कर दिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।