छत्तीसगढ़ में मच जाती बड़ी तबाही; नक्सलियों ने सड़क के नीचे लगा दी थी 25-25 KG की IED

Major devastation would have occurred in Chhattisgarh; Naxalites had planted 25-25 kg IED under the road.
Major devastation would have occurred in Chhattisgarh; Naxalites had planted 25-25 kg IED under the road.
इस खबर को शेयर करें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। नक्सलियों ने सड़क के नीचे दो आईईडी लगा दी थी। बीजापुर में एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए दो IED बम बरामद कर उसे नष्ट करने का काम किया है। जानकारी के मुताबिक, जवान सड़क के रास्ते सर्चिंग पर निकले हुए थे। उस वक्त उन्हें गश्त के दौरान 25-25 किलो के दो IED बरामद हुए। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीचो-बीच यह IED प्लांट किया‌ गया‌ था।

बीजापुर एसएसपी अंजनैया वैष्णवर्य ने बताया कि जवानों की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई। उन्होंने कहा कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अक्सर इस तरह से IED बम लगाते हैं। यह बम नक्सलियों ने मरदण्डा से बासागुड़ा सड़क पर प्लांट किया था।

दोनो बम जिन्हे जवानों ने नष्ट किया है वह 25-25 किलो का बताया‌ जा रहा है। यह IED नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सडक मे 5×5 फिट लम्बा-चौड़ा व 4 फिट गहरा गड्ढा खोदकर प्लांट किया गया था। केरिपु 168 वाहिनी और थाना आवापल्ली की BDS टीम द्वारा बम को डिफ्यूज कर दिया गया है।

कांकेर में जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ा
वहीं आज दोपहर में कांकेर जिले के आमबेड़ा में नक्सलियों और जवानों के बीच जोरदार मुठभेड़ देखने को मिली थी। जहां जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली उल्टे पैर जंगल की तरफ वापस भाग गए। फायरिंग रुकने के बाद जवानों के द्वारा जंगल में सर्चिंग की गई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली सामग्री बरामद हुई है।