चाणक्‍य नीति: भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके होते हैं ऐसे बच्चे, रहता है खुशहाल पूरा परिवार

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र के महान ज्ञाता थे, उनका असली नाम विष्णुगुप्त था। चाणक्य ने मानव कल्याण के लिए चाणक्य नीति की रचना की, जिसमें उन्होंने राजनीति, युद्ध और लोगों के साथ बराबरी बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन किया। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने मनुष्य के जीवन के कई पहलुओं को गहराई से साझा किया है। चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में गुणी संतान के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य का मानना है कि जिनके परिवार में ऐसी गुणी संतान होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसा परिवार सुखों से परिपूर्ण रहता है और कुल का नाम रोशन होता है। चलिए जानते हैं किस तरह के संतान पूरे कुल का नाम रोशन करते हैं…

आज्ञाकारी संतान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिनकी संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसी संतान माता-पिता के साथ पूरे कुल का नाम रोशन करती है। इस तरह की संतान से न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे परिवार के लोगों का जीवन सफल हो जाता है।

संस्कारवान संतान
ऐसी संतान जो माता पिता, गुरु और बड़ों का आदर करे, महिलाओं का सम्मान करे, जिसे अच्छे-बुरे कार्यों में फर्क समझ आता हो ऐसी संतान हमेशा कुल का नाम रोशन करती है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग न सिर्फ बुलंदियों को छूते हैं बल्कि समाज में भी खूब सम्मान प्राप्त करते हैं।

शिक्षा का महत्व समझने वाली संतान
चाणक्य कहते हैं कि ऐसी संतान जो ज्ञान को हासिल करने के लिए हमेशा गंभीर रहता है, ऐसी संतान पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। अच्छी शिक्षा के दम पर वह अपने परिवार को गौरवान्वित करता है।

ज्ञानी
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। ज्ञान ही हर प्रकार के अंधकार को दूर करने की क्षमता रखता है। ऐसे में जिस परिवार में ज्ञानी बच्चे होते हैं वो अपनी मेहनत और ज्ञान के दम पर जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं। साथ ही परिवार का नाम रोशन करते हैं।