यूपी में मौसम का बदला मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट

इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। यूपी में मौसम ने करवट बदल ली है। कई दिनों से चल रही हीटवेव से लोगों थोड़ी निजात मिली है। हल्की ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली। वहीं दिन में उमस बनी रही। तापमान में गिरावट से मौसम में बदलाव आया है। मौसम के जानकारों का मानना है कि इस हफ्ते पारा और नीचे आएगा। आईएमडी की मानें तो 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। साथ ही 13 मई को बारिश व ओलावृष्टि के आसार भी हैं।

गुरुवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हवाओं में गर्मी न होने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि गुरुवार को हवाओं की गति कुछ कम हुई। गुरुवार को हवाएं 6 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवाओं में गर्मी कम होने से लोगों को राहत मिली। मौसम के जानकारों का कहना है कि बहुत जल्द मौसम में और बदलाव होगा। आंधी पानी के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को और राहत मिलेगी।

किसानों का कहना है। इस समय पानी का गिरना फसल के लिए फायदेमंद होगा। इस समय गन्ने की फसल की बोआई चल रही है। अगर बरसात होती है तो गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद होगा। ऐसे बदलते मौसम में जहां एक ओर लोगों को राहत मिली है वही बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के मौसम में बदलाव से बच्चों में खांसी, बुखार, जुखाम जैसी बीमारियां पनपती है। इसलिए बच्चों का खास ध्यान रखे। रात में सोते वक्त बच्चो को फुल कपड़े पहनाए एसी, कूलर का रात में प्रयोग न करें।