बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. ज़रा सोचिए सिर्फ एक माचिस की तिल्ली मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई.
4 अक्टूबर की रात बस्तर दशहरा का उत्सव चल रहा था. शहर की सड़कों पर रौनक थी, लोग दशहरा मैदान की ओर जा रहे थे. इसी बीच पुराने तहसील दसरा पसरा इलाके में कुछ ऐसा हुआ जिसने खुशियों के बीच मातम बिखेर दिया.
कैसे शुरू हुआ विवाद
अहंकार पर लगा थप्पड़ों की चोट
लेकिन थप्पड़ों की वो चोट करण के अहंकार पर लग गई. गुस्से में तिलमिलाया करण अपने घर नहीं गया, बल्कि अपने तीन नाबालिग दोस्तों को बुला लाया. कुछ ही देर में चारों ने मिलकर उस युवक को पकड़ लिया और पुराने तहसील कार्यालय के अंदर ले गए. वहां करण पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया.
हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. घायल करण काफी देर तक वहीं पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा छा गया. दशहरा की भीड़ में लोग यह सोच भी नहीं पा रहे थे कि इतनी छोटी-सी बात पर कोई इंसान इस हद तक जा सकता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कुछ ही घंटों में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई. तीन नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया.
एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह की वारदातें समाज में असहिष्णुता का चेहरा दिखाती हैं.