Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम ने तेजी से करवट ली है. गुरुवार के दिन भी मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. आने वाले 2 दिनों तक राज्य में स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है. जिससे बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है. जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है. रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बन रही है. 19 और 20 मार्च के दिन राज्य में मौसम तेजी से बदलेगा.
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम
छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख तेजी से बदल गया है. कई जिलों में गुरुवार के दिन बारिश और ओलावृ्ष्टि की संभावना जताई गई है. आने वाले 24 घंटे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. जिससे बारिश के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट हो सकती है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
छत्तीसगढ़ के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है. कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. रायपुर में भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. जबकि आज दिनभर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. सरगुजा संभाग में अगले 2 दिन बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी है.
छत्तीसगढ़ का तापमान लुढ़का
मौसम में बदलाव के साथ ही छत्तीसगढ़ के तापमान में भी गिरावट दिख रही है. फिलहाल सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री तापमान दुर्ग में था. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री भी दुर्ग में ही था. रायपुर में भी तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया है. जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में भी यही हाल है.
रायपुर में चली हवाएं
रायपुर में दिनभर तेज हवाएं चलती रही. जबकि गुरुवार को भी मौसम में नमी दिख रही है. तापमान फिलहाल 33.6 डिग्री बना है. राजनांदगांव में 35.1 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, अंबिकापुर में 34 डिग्री और जगदलपुर में 30.7 डिग्री तक तापमान आ गया है.
गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार के दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जहां कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जिससे छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह से बदल गया है.
छत्तीसगढ़ में क्यों हो रही बारिश
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के दो सिस्टम एक्टिव नजर आ रहे हैं. एक तरफ चक्रवाती घेरा बना हुआ है. जिससे हवा में नमी आ रही है. वहीं दूसरी तरफ उत्तर से झारखंड की तरफ गुजर रही द्रोणिका या ट्रफ लाइन का असर भी छत्तीसगढ़ के मौसम में नमी ला रहा है. जिससे बारिश हो रही है.
मार्च में बदला मौसम
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मार्च के महीने में दो तरह का मौसम रहा है. मार्च का शुरुआती पखवाड़ा पूरी तरह से गर्मी में बीता है. जबकि मार्च के दूसरे पखवाड़े से बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है.