Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादात तापमान में गिरावट देखी जा रही है. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में और तेज शीतलहर होने की संभावना जताई है, अंबिकापुर और मैनापॉट छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है, जिसके चलते यहां ठंड का असर तेज हो रहा है, यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में तेज ठंड
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आने वाले कुछ दिनों में तेज शीतलहर चलने की संभावना जताई है. तापमान में गिरावट की वजह से राज्य के ज्यादातर जिलों में स्कूलो का समय बदलने का भी फैसला प्रशासन की तरफ से लिया गया है.
तापमान गिरेगा
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से छत्तीगढ़ के तापमान में आने वाले कुछ दिनों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम जानकारों के मुताबिक 2 से 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में और भी गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम और ठंडा होगा.
ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है, अंबिकापुर और मैनपॉट में इस बार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है, जनवरी के महीने में ठंड ने सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जनवरी की शुरुआत से लेकर अब तक मौसम लगातार ठंडा होता रहा है.
10 बजे से खुलेंगे स्कूल
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वजह से कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. दो शिफ्ट में क्लासें संचालित होगी, जहां पहली पाली सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर लगेगी और 12 बजे बंद होगी, जबकि दूसरी पाली 12 बजकर 15 मिनट से शाम 4 बजे तक चलेगी. एक शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और शाम 4 बजे बंद होंगे.
कोहरा फिर बढ़ा
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी फिर से शुरू हो गया है, राज्य के कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोग अपने घरों में ही दुबके नजर आए. वहीं प्रशासन ने लोगों को वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
सावधानियां बरते
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी कड़ाके की ठंड को लेकर एडवाजयरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है. साथ ही किसी भी तरह से बार-बार बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है, क्योंकि ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है.
बढ़ेगी शीतलहर
मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव अभी और बढ़ने वाला है, क्योंकि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं का असर भी छत्तीसगढ़ की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोग फिलहाल परेशान नजर आ रहे हैं.