नारायणपुर: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी से किया जाना प्रस्तावित है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें 7 प्रतिस्पर्धात्मक खेल तथा 2 डेमो खेल सम्मिलित हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य टीम का गठन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 6 से 8 जनवरी तक बिलासपुर एवं रायपुर में किया जाएगा। इन चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरुष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य टीम का गठन किया जाएगा। यह स्पर्धा खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का सशक्त मंच प्रदान करता है।
चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा खुली रखी गई है।
ट्रायल के समय खिलाडिय़ों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन https:// nicforms. nic. in. लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।