छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से बड़ा खुलासा, गढ़चिरौली पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार नक्सली चैनू उर्फ सन्नु अमलू मट्टामि

कांकेर. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. गढ़चिरौली पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जंगल से एक सक्रिय माओवादी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए नक्सली की पहचान चैनू उर्फ सन्नु अमलू मट्टामि के रूप में हुई है.

जंगल से धर दबोचा गया नक्सली
गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस टीम सर्चिंग पर निकली थी. तभी जंगल से नक्सली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय था और पुलिस की सूची में वांछित था.

कई गंभीर मामलों में शामिल
पुलिस के अनुसार, चैनू उर्फ सन्नु अमलू मट्टामि पर कई मामलों में केस दर्ज हैं. वह आगजनी, मुठभेड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी बड़ी वारदातों में शामिल रहा है. उसकी गतिविधियों से इलाके में लगातार दहशत का माहौल था.

गढ़चिरौली पुलिस की बड़ी कामयाबी
गढ़चिरौली पुलिस ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी नक्सलियों की कमर तोड़ने में अहम साबित होगी.

स्थानीय लोगों में राहत
इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. उनका कहना है कि नक्सली गतिविधियों की वजह से वे हमेशा खौफ में जीते थे. अब उम्मीद है कि क्षेत्र में शांति कायम होगी.