विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने खुदपर किया था चाकू से हमला

जगदलपुर। मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई जब बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल को घायल अवस्था में महारानी अस्पताल लाया गया। सुमित्रा बघेल के गले हाथ सहित अन्य स्थानों में गहरे चोट के निशान देखे गए ,जिसके बाद यह अफवाह उड़ने लगी कि किसी ने उन पर चाकू से हमला किया है । जिसके बाद आनन फानन में कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू की इस दौरान पुलिस ने सुमित्रा बघेल से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने स्वयं ही खुद को घायल किया है, पुलिस प्रशासन के अनुसार सुमित्रा बघेल अपने मां की मृत्यु के बाद बेहद तनाव में थी और इसी तनाव की अवस्था में इस घटना को अंजाम दिया।