दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों की पहचान दीपक और उसके दोस्त कौशिक के तौर पर हुई है। ये दोनों गुरुवार सुबह कार से निकले थे। बताया जा रहा है कि सेक्टर 8 से ग्लोब चौक की तरफ जाते समय, कार बहुत तेज स्पीड में थी, तभी ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल खो गया और उसकी मौत हो गई।
डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज रफ्तार कार पहले रोड डिवाइडर से टकराई और फिर एक पेड़ से टकरा गई।अधिकारियों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चला रहे दीपक और उसके बगल में बैठे कौशिक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
नशे में थे कार सवार
एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मोर्चरी भेज दिया। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि एक्सीडेंट के समय पीड़ित नशे में थे।