मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में बारिश होने की संभावना है. जबकि गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान भी चल सकता है. फिलहाल तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी की स्थिति बनी हुई है.
छत्तीसगढ़ में मौसम बदला
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है. गर्मी बढ़ने की वजह से लोग फिलहाल परेशान नजर आ रहे हैं, तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो रही है. अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदला नहीं होने की संभावना है.
तेज हवा चलेगी
मौसम विभाग का कहना है कि 16 मार्च के दिन छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. इस दौरान रवा की रफ्तार भी 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है.
मौमस में बदलाव
छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति अगले 20 मार्च तक बनी रहने की संभावना है. हालांकि अभी तापमान फिलहाल स्थिर है. जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री बना हुआ है.
गर्मी से मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ में अगर बारिश होती है तो गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. क्योंकि आने वाले दो दिनों तक राज्य में हल्की से हल्की बारिश के चांस हैं. जिससे मौसम में बदलाव दिखेगा और तापमान में गिरावट से हल्की राहत मिल सकती है.
छत्तीसगढ़ का सामान्य तापमान
छत्तीसगढ़ में फिलहाल पूरे राज्य में सामान्य तापमान की बात की जाए तो फिलहाल अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री तक बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पास बना हुआ है. ऐसे में अभी गर्मी की स्थिति बनी हुई है.
बादल छाए रहेंगे
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने की स्थिति बन रही है. जिससे दोपहर के वक्त तेज गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाता है. जबकि, रात में मौसम में हल्का ठंडा पन आ जाता है.