छत्तीसगढ़ में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाया

Raja Raghuvanshi type of murder in Chhattisgarh! Wife along with her lover got rid of husband
Raja Raghuvanshi type of murder in Chhattisgarh! Wife along with her lover got rid of husband

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटवा दिया। प्रेमी ने महिला के पति की हत्या कर आंवला बाड़ी में शव को पत्थर से कुचल दिया और बेफिकर होकर रहने लगा। जांच के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

दुर्ग एएसपी ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के नगपुरा चौकी पुलिस को 24 अगस्त को सूचना मिली थी कि आंवला बाडी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव डिस्पोज हो चुका था। जांच के लिए कचांदुर मेडिकल कालेज भेजा गया। मृतक की पहचान के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया। साइबर प्रहरी के माध्यम से भी फोटो वायरल किया गया। इसी बीच मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर मृतक की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर के रूप में की, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी।

अंजनी से कई वर्षों से थे प्रेम संबंध
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के संबंध में मुखबिर लगाकर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की, जिसमें इस बात की जानकारी लगी कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह उर्फ छोटू राजपूत से है। वह उसके घर आना जाना करता है। पुलिस ने हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हरपाल ने पुलिस के सामने मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी अंजनी ठाकुर से कई वर्षों से प्रेम संबंध होना स्वीकार किया।

मिलने-जुलने में हो रही थी परेशानी
पुलिस के मुताबिक मृतक धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था। मृतक पेशे से ड्राइवर था। पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था। नहीं देने पर गाली गलौज करता था। वह हमेशा घर पर ही रहता था, जिससे अंजनी और हरपाल सिंह मिलने-जुलने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अंजनी ठाकुर और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

शराब पिलाने के बहाने ले गया दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर
पुलिस ने बताया कि योजना बनाने के बाद हरपाल ने 22 अगस्त को अंजनी ठाकुर को पहले एक्टीवा से आंगनबाड़ी छोड़ा। उसके बाद धनेश ठाकुर को शराब पिलाने के बहाने दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर नगपुरा आंवला बगीचा ले गया। वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया। नशे में धुत होने पर हरपाल ने पत्थर से धनेश का सिर कुचल दिया। इसके बाद आरोपी हरपाल ने मृतक की पत्नी को फोन कर बताया कि उसके पति की हत्या कर दिया है। इसके बाद आरोपी वहां से घर लौट आया और बेफिकर रहने लगा, लेकिन पुलिस की जांच में आखिरकार राज खुल ही गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.