एक दूसरे को देखते ही अर्जुन-मलाइका ने किया इग्नोर, ‘होमबाउंड’ प्रीमयर का ये VIDEO देख हो जाएंगे शॉक्ड

Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद दोनों एक दूसरे के साथ आखिरी बार तब नजर आए थे जब एक्ट्रेस पिता की मौत हुई थी. ऐसे में मलाइका और अर्जुन हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘होमबाउंड’ प्रीमियर मं पहुंचे. ये फिल्म जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की है. इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान पूरा बॉलीवुड एक साथ उमड़ पड़ा. लेकिन, जैसे ही दोनों एक्स लवबर्ड्स एक दूसरे के आमने-सामने आए तो दोनों ने एक दूसरे को ऐसे इग्नोर किया कि वीडियो पल भर में वायरल हो गया.

एक दूसरे को किया इग्नोर

वीडियो में आप देखेंगे कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के ठीक सामने थे. लेकिन, अर्जुन मलाइका के सामने किसी और से बात करने लगे तो वहीं, मलाइका थोड़ी देर बाद वहां से आगे चली गईं. इन दोनों ने एक दूसरे को इस तरह से इग्नोर किया कि वीडियो को देख फैंस भी हैरान रह गए. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे.

रिएक्शंस वायरल

प्रीमियर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही झट से वायरल हो गया. इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट किया- ‘कई बार लोग ब्रेकअप के बाद काफी मीन हो जाते हैं.’ दूसरे ने लिखा- ‘मुझे तो समझ में ये नहीं आता कि कभी एक दूसरे के साथ सब कुछ शेयर करने के बाद लोग एक दूसरे के लिए अंजान कैसे हो जाते हैं.’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ‘ऑकर्ड मोमेंट.’

कई बार कर चुके ऐसा

ऐसा पहली बार नहीं है कि मलाइका और अर्जुन इस तरह से कैमरे में कैद हुए हो. दोनों जब भी ब्रेकअप के साथ कैमरे में एक साथ स्पॉट हुए तो डिस्कंफर्ट दोनों के बीच दिखाई दिया. मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप साल 2024 में हुआ था. तब से दोनों एक दूसरे से हमेशा अवॉइड करते नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)