Bharti Singh Announce Second Pregnancy: टीवी की जानी-मानी और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने फैंस को खुशखबरी दी है. मजाकिया अंदाज में भारती ने फैंस को बताया कि वो जल्द ही दोबारा मां बनने वाली है. भारती सिंह प्रेग्नेंट है और हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है. कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है. प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाते हुए कपल ने फोटो शेयर की है.
फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान
इस फोटो में भारती सिंह का क्यूट बेबी बंप नजर आ रहा है और हर्ष लिंबाचिया साथ में खड़े नजर आ रहे हैं. हर्ष ने काफी क्यूट तरीके से भारती के बेबी बंप को पकड़ रखा है. फोटो में दोनों एक साथ खड़े हुए काफी प्यारे लग रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा ‘हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं.’
कपल ने बनाया पूरा एक व्लॉग
बता दें कि भारती सिंह अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती है और अपने डेली लाइफ व्लॉग के जरिए भारती सिंह सारी न्यूज शेयर करती रहती है. इन दिनों भारती अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में है. वहीं से कपल ने फैंस को यह गुड न्यूज सुनाई है. इस गुड न्यूज पर हर्ष और भारती ने पूरा एक व्लॉग बनाया है. जिसका नाम ‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है’ इस अचानक मिली खबर से फैंस काफी शॉक हो गए हैं.
लड़की चाहती है भारती सिंह?
भारती सिंह की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है और कपल को बधाई दे रहे हैं. बता दें कि भारती और हर्ष साल 2022 में पहली बार पेरेंट्स बने थे. बेटे लक्ष्य उर्फ गोला को जन्म देने के बाद भारती ने कई इंटरव्यूज में इस बात का खुलासा किया है कि वह बस एक बेटी चाहती है. ऐसे में भारती की सेकंड प्रेगनेंसी को सुनने के बाद काफी खुश हो गए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram