धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, लेकिन नहीं दिखीं हेमा मालिनी

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद से ही इंडस्ट्री में मातम पसरा है. वहीं कल 28 नवंबर को उनके परिवार द्वारा प्रेयर मीटिंग होस्ट की गई थी, जिसमें धर्मेंद्र के कई चाहने वाले और दोस्त शामिल हुए थे. ही-मैन की प्रेयर मीटिंग में कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे. मगर इस कार्यक्रम से एक चेहरा गायब था और वो थीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना देओल.

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में पहुंचे ये कलाकार
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट के दौरान उनके दोनों बेटे सनी, बॉबी देओल और परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे. वहीं एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके मुंह बोले बेटे सलमान खान, रेखा, आर्यन खान, अमीषा पटेल, सोहा अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया और सोनू निगन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, जहां उन्होंने धर्मेंद्र के मशहूर गाने गाकर उन्हें याद किया.

हेमा मालिनी ने ऐसे दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि
ही-मैन की प्रेयर मीट में जहां एक ओर पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा तो वहीं, हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल इस प्रेयर मीट में नजर नहीं आईं. हेमा मालिनी भले ही प्रेयर मीट का पार्ट ना बनी हों , लेकिन धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने वाली वो सबसे पहली इंसान थीं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए ही-मैन को याद किया, जिसमें उन्होंने एक भावुक मैसेज लिखा, ‘धर्म जी… वो मेरे लिए बहुत कुछ थे. एक प्यार करने वाले पति, हमारी बेटियों ईशा और अहाना के पिता, दोस्त, गाइड…मेरे हर सुख-दुख के साथी. मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है’.