अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, बाहर आकर बोले- ‘हार्ड वर्कआउट सेहत के लिए अच्छा नहीं…

Govinda Discharged: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र जहां तबीयत खराब होने के बाद अब आज (12 नवंबर) की सुबह एक्टर गोविंदा भी अस्पताल में भर्ती हुए थे. खबर आई कि गोविंदा बेहोश हो गए हैं, जिसके बाद उनके करीबियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, ताकि सही समय पर इलाज मिल सके. सही वक्त पर मिले इलाज की मदद से गोविंदा जल्द ठीक हो गए हैं और कुछ देर बाद एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

‘मैं अब पहले से काफी ठीक हूं…’
गोविंदा ने अस्पताल से बाहर आने के बाद मीडिया से भी बात की और फैंस को मैसेज दिया कि अब वो पहले से ठीक फील कर रहे हैं. एक्टर ने कहा ‘मैं अब पहले से काफी ठीक हूं. हार्ड वर्कआउट सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, योग ही सबसे अच्छा है.’ अपना इलाज करवाने के बाद गोविंदा अस्पताल से बाहर आए, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की.

‘मैंने ज्यादा वर्कआउट कर लिया था’
एक्टर गोविंदा के बयान के मुताबिक उन्होंने कहा ‘मैं अब अच्छा हूं. मैंने ज्यादा वर्कआउट कर लिया था, जिसके वजह से थोड़ी परेशानी हो गई थी. मैं कहना चाहूंगा कि योग प्राणायाम ही अच्छे हैं. हैवी एक्सरसाइज टफ है. मैं कोशिश कर रहा हूं कि पर्सनालिटी थोड़ी बेहतर हो जाए, लेकिन मेरा अनुभव है कि योग ही अच्छा है. डॉक्टर ने मुझे दवाई दी है मै उसे खाऊंगा और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगा. जो योग करते हैं वो ज्यादा अच्छे रहते हैं, वो ही हम सबको सूट करता है.’

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे गोविंदा
बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है , वो भी अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. गोविंदा और धर्मेंद्र एक-दूसरे के काफी करीबी रहे हैं. बीते दिनों अस्पताल में धर्मेंद्र को गोविंदा मिलने पहुंचे थे. धर्मेंद्र से मिलने गोविंदा खुद ही गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे थे. इसी के साथ गोविंदा ने धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर खुशी भी जताई और कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि वो ठीक होकर घर लौट आए हैं. वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं. पंजाबियों ने दुनियाभर में अपना डंका बजाया है और धरम पाजी तो सबके फेवरेट हैं.’