Piyush Mishra on Ranbir Kapoor: 345 करोड़ के कपूर खानदान के लाडले बेटे रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग का दम कई फिल्मों में दिखा चुके हैं. फिर चाहे वो ‘बर्फी’ हो या फिर ‘एनिमल’ में खून खराबा करने वाला बिगड़ैल लड़के का किरदार. लेकिन, रणबीर कपूर के अभिनय की जहां पूरा बॉलीवुड दाद देता है तो वहीं हिंदी सिनेमाजगत के नामचीन सितारे पीयूष मिश्रा ने यंग स्टार को लेकर ऐसी राज खोले जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
इतना नंगा और बेशरम आदमी…
नामचीन एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए पीयूष मिश्रा ने रणबीर को लेकर कई सवाल उठाए. ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ एक्टर को लेकर पीयूष ने कहा कि रणबीर ने मुझे पहले दिन से ही सरप्राइज कर दिया. वो सेट पर काफी सिनसेयर हैं. लेकिन, शॉट जैसे ही खत्म होता है वो पूरी तरह से अलग हो जाते हैं. एकदम फ्री और लीगेसी का कोई भी प्रेशर नहीं लेना वाला शख्स. इतना नंगा और बेशरम आदमी मैंने आजतक नहीं देखा.’
किसी भी चीज का बोझ वो…
इन्होंने आगे कहा कि ‘मैं सबसे ज्यादा इस बात से इंप्रेस हुआ कि रणबीर…कपूर खानदान से पूरी तरह अलग हो जाते हैं. जैसे ही कैमरा ऑफ होता है. वो एक बहुत लंबी विरासत से आते हैं. उनके पिता, उनके दादा, उनके परदादा, यहां तक कि पृथ्वीराज कपूर तक. इनमें से किसी भी चीज का बोझ वो अपने ऊपर नहीं डालते हैं. एक प्रतिशत भी नहीं.’
इस इंटरव्यू के दौरान पीयूष ने ‘हासिल’ एक्टर इरफान खान को लेकर भी बात की. एक्टर ने कहा कि ‘वो हम सबको छोड़कर बहुत जल्दी चला गया. वो एक बेहतरीन एक्टर था. हम लोग ज्यादा क्लोज तो नहीं थे लेकिन एक दूसरे के लिए म्यूच्यल रेस्पेक्ट रखते थे. ईमानदारी से कहूं तो मैं और वो ज्यादा करीब नहीं थे. जैसे कि वो तिग्मांशु धूलिया और विशाल भारद्वाज के थे. हम दोनों एक दूसरे को बोलते थे कि आपने अच्छा काम किया है. यही हम लोगों का बॉन्ड था.’ आपको बता दें, इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को मुंबई में हुआ था. वो कोलन इन्फेक्शन से पीड़ित थे. वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. जिसमें उनके साथ वाइफ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी होंगे.