श्रद्धा कपूर की फैमिली में दरार! गोवा में मां तो मुंबई में पिता और भाई का है ये ठिकाना; अलग रहते हैं सब

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपकमिंग बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर कॉकटेल 2 के साथ आया. टीजर की छोटी सी झलक ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है. फिल्म प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और फिलहाल इसके अगस्त में रिलीज होने की बात चल रही है. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रद्धा और उनकी फैमिली का हर सदस्य अलग-अलग रह रहा है.

दरअसल, कपूर फैमिली एक-दूसरे की केयर करते हैं और खास बॉन्ड भी शेयर करते हैं, लेकिन इन सभी ने अपने-अपने पर्सनल स्पेस और प्राइवेसी की व्यवस्था कर ली है. श्रद्धा मुंबई के जुहू इलाके में लग्जीरियस सी-फेस अपार्टमेंट में रह रही हैं. यह अपार्टमेंट पहले ऋतिक रोशन के पास था, जिसे श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ की सक्सेस के बाद खरीदा और यहां शिफ्ट हो गईं.

श्रद्धा कपूर की फैमिली में दरार!
FPJ की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि श्रद्धा कपूर के परिवार के सारे लोग अलग-अलग रह रहे हैं. श्रद्धा जुहू में एक किराये के फ्लैट में रहती हैं. उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी वहां आते-जाते रहते हैं. ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जो उन्होंने स्त्री 2 की कामयाबी के बाद ऋतिक रोशन से किराए पर लिया था. यहां एक्ट्रेस अकेली रहती हैं. उनके परिवार वाले कभी-कभार यहां उनसे मिलने आते हैं.

श्रद्धा कपूर ने इस अपार्टमेंट को अपने हिसाब से रीडिजाइन भी करवाया है. पहले इस अपार्टमेंट में जिम स्पेस ज्यादा था, जिसे श्रद्धा ने कम करवाया. वे ज्यादातर अकेली रहती हैं, हालांकि उनके पेरेंट- शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर और राइटर राहुल मोदी अक्सर उनसे मिलने आते रहते हैं.

अलग-अलग रहते हैं सब
कोविड से पहले साल 2020 से पहले चारों सदस्य जुहू के एक बीच-फेसिंग अपार्टमेंट में साथ रहते थे. लेकिन अब शक्ति कपूर मुंबई के दूसरे सबर्ब में अलग अपार्टमेंट में रहते हैं. जबकि शिवांगी कपूर ने गोवा में दूसरा घर बनाया है. वे काफी समय गोवा में बिताती हैं और अपनी बहनों- पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ समय बिताती हैं.

इसके अलावा एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर के पास भी गोवा में रॉ-हाउस स्टाइल प्रॉपर्टी है. साथ ही खबर है कि जनवरी 2025 में श्रद्धा और उनके पिता ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के सामने एक नया अपार्टमेंट ज्वाइंटली खरीदा था. जहां अभी काम चल रहा है. हालांकि, ये पूरी खबर FPJ की रिपोर्ट पर आधारित है. अभी तक परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.