हरियाणा: बीवी मायके गई तो पति ने कर लिया सुसाइड, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Haryana: When wife went to her maternal home, husband committed suicide, you will be surprised to know the reason
इस खबर को शेयर करें

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में शादी के 7 साल बाद एक युवक ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम देवशरण था और वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वोर करनाल में दिहाड़ी मजदूरी करता था। देव सरण की शादी को 7 साल बीत चुके थे और उसका एक बच्चा भी था। उसकी बीवी उससे नाराज होकर मायके चली गई थी। इस बात से देवशरण परेशान चल रहा था।

पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया
गुरुवार की रात जब वो घर पर अकेला था तो उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी की आवाज नहीं आई। ऐसे में पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही दरवाजा खोला तो सबसे होश उड़ घए। देव शरण फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाए ये आरोप
देवशरण के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को उसने अपने कमरे में पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब वह घर पहुंचे तो देवशरण फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया देवशरण की पत्नी के पड़ोस के एक युवक के साथ अवैध सबंध थे।