हरियाणा में 10 वर्षीय किशोरी के पेट में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचे तो परिजनों के उड़ गए होश…आपकी बेटी प्रेग्नेंट है

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में 10 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने गलत काम किया। इसका पता तब लगा। जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी। जब जांच कराई तो पता लगा कि यह किशोरी एक माह की गर्भवती है। छछरौली थाना पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह छछरौली क्षेत्र में एक दवाई की फैक्ट्री में कार्य करती है। उसके पास दो बेटी व दो बेटे हैं। बड़ी दस वर्षीय बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है।

शुक्रवार को बेटी स्कूल में गई तो वहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई। स्कूल से सूचना मिलने पर गई और बेटी को स्कूल से छछरौली के सरकारी अस्पताल में लेकर आई। यहां डाक्टर ने चेक कर बताया कि बेटी गर्भवती है। यह सुनकर हैरान रह गई।

बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि सलेमपुर खादर निवासी राकेश कुमार ने नवंबर 2025 में फैक्ट्री के क्वार्टर में बहलाकर गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसकी मां को काम से निकलवा देगा। इसके बाद आरोपित अक्सर बेटी के साथ गलत काम करता रहा।