यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के चांदपुर में हुए कुश्ती दंगल में उसे वक्त लोगों का रोमांच बढ़ गया, जब खेल-खेल में उत्तर प्रदेश और बिहार के खिलाड़ी में लात और घूसे मैदान के बीच ही शुरू हो गए. विवाद के दौरान पहले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने बिहार के खिलाड़ी पर की थप्पडों की बरसात की तो बाद में बिहार के खिलाड़ी ने यहां थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दिया. उधर, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को मैदान में पटककर विजय हासिल कर ली. हालांकि यह दंगल नशे विरुद्ध लगाया गया था.
दरअसल, यमुनानगर के चांदपुर में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा के साथ-साथ पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार नेपाल आदि के खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचे थे. इस मैदान में यहां पहलवान अपना दमखम दिखा रहे थे तो वहीं लड़कियां भी पीछे नहीं थी. उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने बिहार के खिलाड़ी का हाथ मरोड़ते हुए उसके थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए और लात मार कर मैदान से बाहर निकाल दिया.
साथ ही तीखा टिप्पणी की. बस फिर क्या था, दोबारा जब दोनों मैदान में उतरे तो पहले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने फिर से बिहार के खिलाड़ी के थप्पड़ जड़ा और बाद में बिहार के खिलाड़ी ने ऐसी कपड़ों की बरसात की की उत्तर प्रदेश का पहलवान बंगले जाता हुआ नजर आया. बिहार के पहलवान ने इस खिलाड़ी को धोबी पटका दिया और विजय हासिल कर ली, हालांकि आयोजित बार-बार इन दोनों के विवाद के बीच में ऐसा न करने की बात कह रहे थे, लेकिन यहां इसमें एक दूसरे को चित करने की बात थी. खेल-खेल में विवाद भी हुआ और जीत हार का निर्णय भी.
हालांकि इस दंगल के मुख्य अतिथि एएसपी बाद में मौके पर पहुंचे और उन्होंने नशे विरुद्ध ऐसे खेलों का होना जरूरी बताया कहा कि अगर युवा नशे से हटकर ऐसे खेल खेलेंगे तो जाहिर सी बात है कि हम स्वास्थ्य भी होंगे और नशे से दूर भी और देश खुशहाल होगा.