कांग्रेस ने हरियाणा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है, जिसमें राव नरेंद्र सिंह को नए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष और भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधानसभा दल (CLP) नेता नियुक्त किया गया है. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की मंजूरी के बाद यह फेरदबल किया गया है.
इस नियुक्ति के साथ ही लगभग 20 सालों से चले आ रहे जाट (Jat) – दलित (SC) समीकरण में बदलाव आया है. कांग्रेस के पुराने राजनैतिक समीकरणों में अक्सर शीर्ष पदों पर जाट और दलित की जोड़ी होती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने जाट CLP + दलित PCC की पुरानी फॉर्मूला को तोड़ते हुए जाट और ओबीसी को दो अहम पदों (नेता विपक्ष और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी है.
यह नियुक्ति कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाजी और समीकरणों को देखते हुए एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव पार्टी की नई राह दिखाने का संकेत है, खासकर हरियाणा में जातीय समीकरणों और ध्रुवीकरण की राजनीति को चुनौती देने की कोशिश है.