हरियाणा रोडवेज की बस के कंडक्टर को महिला पुलिस कर्मचारी ने जड़ा थप्पड़, बस स्टैंड में जमकर हंगामा

यमुनानगर.हरियाणा के यमुनानगर के बस स्टैंड पर बुधवार को मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला पुलिस कर्मचारियों ने बस के परिचालक के थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद बस स्टैंड पर जमकर हंगाम हुआ. बाद में रोडवेज कर्मचारी भड़क गए औप बस स्टैंड पर चक्का जाम जैसे हालात कर दिए.बसों को बीच रास्ते में खड़ा कर रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

दरअसल, यमुनानगर के बस स्टैंड पर हरिद्वार से हिसार जा रही बस का स्टॉपेज था और बस को काउंटर पर लगाना था, लेकिन इस बीच एक बाइक बीच रास्ते खड़ी थी. इस पर परिचालक ने जब बाइक को हटाने की बात कही तो तभी एक महिला से परिचालक की कहा सुनी हो गई. इसी बीच महिला ने परिचालक के थप्पड़ जड़ दिया. क्योंकि खुद को महिला पुलिस कर्मचारी बता रही थी.

इसके बाद जब रोडवेज कर्मचारियों ने हंगामा किया तो मौके पर पहुंचे थाना शहर प्रभारी ने भी रोडवेज बस के परिचालक से अभद्रता करते हुए उसे थाने ले जाने की बात कही. रोडवेज कर्मचारियों ने 3 घंटे तक बीच रास्ते में ही बसों को खड़ा कर दिया और बस स्टैंड पहुंचकर चालक परिचालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कई बार इन लोगों की आपस में समझौते को लेकर बातचीत हुई, लेकिन बात किसी किनारे तक नहीं पहुंची थी.

3 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ और ऐसे में बस स्टैंड पर सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बस में बैठी सवारियां भी इस बात से सहमत थी कि इस पूरे मामले में महिला पुलिस कर्मचारियों ने ही परिचालक पर हाथ उठाया था और उसी के बाद यह हंगामा हुआ है हालांकि रोडवेज जीएम स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर मामला निपटाना में लगे हुए हैं.