कुरुक्षेत्र में MA पास महिला से 4.30 लाख हड़पे: शेयर मार्केट का झांसा देकर राशि करवाई इन्वेस्ट

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में साइबर ठगों ने MA पास महिला को शेयर मार्केट में पैसे लगाने का झांसा देकर 4.30 लाख​​​​​​ रुपए ठग लिए। ठग ने वॉट्सऐप के जरिए महिला से संपर्क किया और फर्जी ऐप में पैसे ट्रांसफर करवाए।  कुरुक्षेत्र की रहने वाली राधा ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। दिसंबर में उसके पति के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करके मोटा प्रॉफिट कमाने के लिए ADVPMA ऐप के बारे में बताया।

ग्रुप में जोड़कर करवाई ऐप इंस्टॉल

उसके पति ने उससे सलाह करके ऐप में इन्वेस्टमेंट का मन बनाया। तब ठग ने उनको वॉट्सऐप ग्रुप Advent-D700 Elite Circle में जोड़ा गया। ग्रुप में रोजाना शेयर खरीदने-बेचने की टिप्स दी जाती थीं। बहकावे में आकर उसने ADVPMA ऐप डाउनलोड करके उसमें वॉलेट अकाउंट बना लिया।

5 हजार रुपए से की शुरुआत

उन्होंने 17 दिसंबर को पहली ट्रांसफर कर दी। ये पैसे ऐप में ऐड हो गए और शेयर ट्रेडिंग से वॉलेट में बैलेंस बढ़ता दिखा। इससे उनका भरोसा बढ़ा। फिर 23 दिसंबर को करीब 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए। अगले दिन 12 हजार रुपए भेजे।

4.30 लाख रुपए से ज्यादा डाले

इस तरह ट्रांसफर्स का सिलसिला जारी रहा। हर बार ट्रांसफर करने पर ऐप के वॉलेट में प्रॉफिट मिलता था। उन्होंने ऐप में 4.30 लाख रुपए से ज्यादा पैसे ऐप के जरिए शेयर मार्केट में लगा दिए। वॉलेट में उनके पास डबल के करीब प्रॉफिट दिखा, जिसे उसने विड्राल करने की कोशिश की।

विड्राल के लिए मांगी कमीशन

विड्राल नहीं हुआ तो उसने वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क किया। ठगों ने विड्राल के लिए उनसे कमीशन मांगनी शुरू कर दी। ठगी का एहसास होने पर उसने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर कंप्लेंट दर्ज करवाई। पुलिस ने थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।