Tesla की फैक्ट्री पर Elon Musk की ना के बाद हरियाणा ने झोंकी पूरी ताकत, CM ने कही यह बात

नई दिल्‍ली। भारत में जिस तरह से इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है उसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। इसी के साथ कई विदेशी निर्माता भी भारत में अपनी कारों को पेश कर रहे हैं। पिछले साल भारत आई Elon Musk की Tesla भी अपनी कारों की बिक्री कर रही है। साथ ही निर्माता ने देश में फैक्‍ट्री लगाने पर रोक की बात भी कही है। जिसके बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने क्‍या कहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tesla नहीं लगाएगी फैक्‍ट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्‍ला की ओर से भारत में फैक्‍ट्री लगाने को लेकर हाल में ही बयान दिया गया है। अपने बयान में टेस्‍ला की ओर से कहा गया है कि वह फिलहाल देश में फैक्‍ट्री लगाने की योजना को रोक रही है।

केंद्रीय मंत्री ने भी की है पुष्टि
टेस्‍ला की फैक्‍ट्री की योजना पर रोक की पुष्टि केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्रालय के मंत्री ने पुष्टि भी की है। उन्‍होंने बताया है कि आयात शुल्क और घरेलू निवेश प्रतिबद्धताओं को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद टेस्‍ला ने विनिर्माण सुविधा स्थापित न करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कही यह बात
भारत में टेस्ला ने भले ही फैक्ट्री लगाने की योजना को स्थगित करने की बात कही है। लेकिन इस पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी अपनी बात रखी है। सीएम सैनी ने टेस्‍ला को हरियाणा में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है।

पहले भी सीएम ने दिया था समर्थन
मुख्यमंत्री ने राज्य में वाहन निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए टेस्ला को पूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत सहायता का आश्वासन पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी नवंबर 2025 में भी टेस्‍ला को राज्य में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था।

करती है दो कारों की बिक्री
टेस्‍ला की ओर से भारत में दो कारों की बिक्री की जाती है। जिसमें Tesla Model Y और Tesla Model YL शामिल हैं। इन दोनों कारों में कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को ऑफर किया जाता है।