हरियाणा में फौजी की पत्नी की हत्या: जेठ के बेटे ने कई वार किए; पति जम्मू-कश्मीर में तैनात

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में जेठ के बेटे पर महिला की हत्या का आरोप है। महिला की नानी का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से बेटी को कटते हुए देखा है। आरोपी अपने एक साथी के साथ छत के रास्ते से घर में घुसा था। अंदर आते ही उसने रूम में सो रही मोनिका पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। परिजनों ने उन्हें जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून निकलने और गर्दन की नस कटने की वजह से महिला की मौत हुई है। महिला के पति फौज में हवलदार हैं। उनकी पोस्टिंग जम्मू- कश्मीर में है। वहीं महिला का पिता की मौत हो चुकी है। जिस कारण वह मायके में ही अपनी मां के साथ रहती थी। उधर, सूचना मिलते ही थाना छपरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटनास्थल के पास एक चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी चाकू से महिला की हत्या की गई है।

महिला की मौत के बाद सांत्वना देने पहुंची गांव की महिलाएं। मां के पास रहती थी महिला घटना थाना छपरा के भंभोल गांव में हुई। परिजनों का कहना है कि मोनिका (34) अपने रूम में सो रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति ने रूम में घुसकर मोनिका के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। मोनिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही अन्य परिजन पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। अंबाला में हुई थी महिला की शादी मोनिका की शादी 10 साल पहले अंबाला कलरेड़ी गांव के जसबीर सिंह के साथ हुई थी। मोनिका के पिता की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही मोनिका मां के साथ यमुनानगर में ही रह रही थी। उसके साथ उसका सात वर्षीय बेटा भी नानी के घर ही रहता था।